Monsoon News 10 July 2024 : फिर से पटरी पर लौटने वाली है मॉनसून की गाड़ी, जानिए मॉनसून फिर से कब पकड़ेगा रफ्तार
अगले सप्ताह के दौरान हरियाणा,पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून की गतिविधियां बढ़ जाएगी।

Monsoon News 10 July 2024 : जून के महीने में कम हुई बारिश की कमी के बाद, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मॉनसून रफ्तार पकड़ने लगा है। मानसून की सक्रियता के कारण, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश की कमी की भरपाई हो गई है।
पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की बारिश से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। उत्तर भारत में कल शाम से अधिक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।क्योंकि कल मॉनसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा।

अगले सप्ताह के दौरान हरियाणा,पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून की गतिविधियां बढ़ जाएगी। उत्तरी पाकिस्तान और पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। जिसके कारण पंजाब और जम्मू-कश्मीर में मानसून की सक्रियता बढ़ेगी।Monsoon News 10 July 2024

उत्तर भारत में मानसून की गतिविधियों को देखते हुए अगले दो दिनों में भारी बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
पिछले दो दिनों से सुस्त चल रहा मानसून अब अगले कुछ दिनों तक पूरे उत्तर भारत पर मेहरबान रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून अब रफ्तार पकड़ने वाला है।Monsoon News 10 July 2024

अगले तीन से चार दिनों में उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जैसे-जैसे मानसून टर्फ उत्तर की ओर अपनी सामान्य स्थिति में स्थानांतरित होता जा रहा है, बारिश की तीव्रता और क्षेत्रफल में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।




































