Monsoon News Today : जुलाई में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार जुलाई महीने के दौरान भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है।

Monsoon News Today : मॉनसून ने भारत के लगभग सभी हिस्सों को कवर कर लिया है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने यूपी, उत्तराखंड, असम और मेघालय में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
अगले 3 से 4 दिनों के दौरान राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं।
मौसम विभाग के अनुसार जुलाई महीने के दौरान भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है। भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है।
जलवायु पूर्वानुमान प्रणाली के अनुसार, मानसून के दूसरे भाग के दौरान ला नीना की स्थिति विकसित होने का अनुमान है। उत्तर भारत में आज दिन के दौरान बादल छाए रहने और भारी बारिश होने की संभावना बन रही है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून आज उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अधिक हिस्सों में दस्तक दे चुकी है। अभी मानसून उत्तर पश्चिम राजस्थान, दक्षिण पंजाब और दक्षिण पश्चिम हरियाणा को छोड़कर भारत के अधिकांश हिस्से में दस्तक दे चुकी है।
अगले 5 से 6 दिनों में मॉनसून पूरे भारत को कवर कर लेगी। अगले 4 दिनों के दौरान पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।