Weather

Monsoon Predicts : जल्द शुरू होने वाली है प्री मानसून की गतिविधियां,शुरू होने वाला बारिश का नया दौर

आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही आने की संभावना है । यह भी बताया कि जल्द ही प्री मॉनसून बारिश शुरू होने वाली है।

Monsoon Predicts : पिछले कुछ समय से भारत के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। भीषण गर्मी ने अब तक सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

आसमान से बरस रही आग के बीच IMD ने अच्छी खबर दी है । आईएमडी ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही आने की संभावना है । यह भी बताया कि जल्द ही प्री मॉनसून बारिश शुरू होने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 29 मई तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान द्वीप समूह तक पहुंच गया है और 31 मई तक केरल पहुंचने वाला है। आईएमडी ने कहा कि मॉनसून के 10 से 11 जून के बीच मुंबई पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि मुंबई में मानसून की बारिश के आगमन की सही तारीख की घोषणा इस महीने के अंत में केरल में मानसून की गति देखने के बाद ही की जाएगी।

पूर्वोत्तर भारत,कर्नाटक,केरल,लक्षद्वीप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। आज पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तट पर समुद्र की स्थिति ऊंची लहरों के साथ खराब से बहुत खराब हो सकती है।

यह भी पढे :Haryana Weather : हरियाणा में 29 मई तक लू चलने की संभावना,दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

हमारे अनुमान में 3 से 4 दिनों का अंतर हो सकता है, लेकिन फिलहाल हम उम्मीद कर रहे हैं कि मानसून तय समय पर आए।” मौसम विज्ञानियों ने संकेत दिया है कि मुंबई में मई के अंत से प्री-मानसून बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढे :Barish Ka Alert : अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में होने वाली है झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती दिख रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button