Weather

Monsoon Rain Alert 2024 : भारत में जुलाई महीने में भारी बारिश होने की संभावना, तय समय से पहले मानसून ने दी पूरे भारत में दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 4 दिनों में मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले पूरे भारत में दस्तक दे दी है।

Monsoon Rain Alert 2024 : भारतीय मौसम विभाग ने आज कहा कि अगले तीन महीनों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने अपने अलर्ट में कहा कि जून में 11 फीसदी कम बारिश होने के बाद भी मानसून “सामान्य से ऊपर” रह सकता है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में बाढ़ और बादल फटने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 4 दिनों में मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले पूरे भारत में दस्तक दे दी है।

 Monsoon Rain Alert 2024

दक्षिण-पश्चिम मानसून आज राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में पहुंच गया है। 8 जुलाई तक पूरे भारत को कवर करने की सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही मानसून पूरे भारत में दस्तक दे चुका है। मानसून सामान्य से दो दिन पहले 30 मई को केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में दस्तक दे चुका था।

यह भी पढे : Monsoon Rain Alert Today : अगले 24 घंटों में भारत के इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग के जारी किया रेड अलर्ट

 Monsoon Rain Alert 2024

महाराष्ट्र तक मॉनसून सामान्य रूप से चला, लेकिन धीमा हो गया,जिससे पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बारिश की उम्मीद बढ़ गई और उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी का असर और बढ़ गया।

 Monsoon Rain Alert 2024

मौसम विभाग ने कहा था कि भारत में जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है,भारी बारिश के कारण पश्चिमी हिमालयी राज्यों और देश के मध्य भागों में नदी में बाढ़ आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button