Monsoon Rain Alert 5 July : भारी बारिश के लिए तैयार हो जाएं भारत के ये राज्य, आज भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के लिए उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Rain Alert 5 July भारत के कई राज्यों में मॉनसून की एंट्री देर से हुई लेकिन अब भारी बारिश से हर तरफ पानी ही पानी हो गया है। दिल्ली से लेकर हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, बिहार, यूपी और भारत के कई राज्यों में बाढ़ आ गई है। दिल्ली में कल हुई बारिश से जगह-जगह पानी भर गया है। हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भारी बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों के लिए उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, पंजाब,चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में भी लगातार भारी बारिश हो रही है। मानसून के दस्तक देने के साथ ही राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण राजधानी जयपुर में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।
झारखंड में भी मॉनसून की भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज झारखंड के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुआर संथाल परगना के आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है।Monsoon Rain Alert 5 July

बिहार में मॉनसून से झमाझम बारिश हो रही है। कई इलाकों में भारी बारिश ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। गंगा समेत कई अन्य नदियों का जलस्तर अब बढ़ गया है। बारिश की रफ्तार ने बाढ़ के खतरे को बढ़ा दिया है।Monsoon Rain Alert 5 July
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आज हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है।Monsoon Rain Alert 5 July

मौसम विभाग ने कर्नाटक में 12 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 जुलाई तक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश होगी।Monsoon Rain Alert 5 July




































