Monsoon Rain Alert Haryana 5 August : कल एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा में होगी जोरदार बरसात, जानिए कल का मौसम कैसा रहेगा
हरियाणा में मौसम बदलने वाला है। हरियाणा में कल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 7 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Rain Alert Haryana 5 August : हरियाणा में मौसम बदलने वाला है। हरियाणा में कल पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 7 अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश होंने की संभावना जताई है। हरियाणा के कुछ राज्यों में सुबह से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है।
मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि इस महीने की शुरुआत से ही हरियाणा और दिल्ली में मानसून सक्रिय है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक मजबूत निम्न दबाव क्षेत्र बने हैं। वर्तमान में, मानसून टर्फ हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान पर बना हुआ है, जिससे हल्की बारिश जारी है।Monsoon Rain Alert Haryana 5 August
आज हरियाणा में बादल छाए रहने और कभी-कभार हल्की बारिश होने की संभावना है। 7 और 8 अगस्त को हरियाणा में बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज सिरसा, भिवानी, हिसार, पानीपत, करनाल, रोहतक, सोनीपत और जींद में बारिश होने का अनुमान लगाया है।Monsoon Rain Alert Haryana 5 August
कल एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान और पंजाब के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, जिससे मानसून टर्फ लाइन के हरियाणा और दिल्ली में फिर से अपनी सामान्य स्थिति में पहुंचने की आशंका है।Monsoon Rain Alert Haryana 5 August