Monsoon Rain Alert Today 1 August : भारत के कुछ हिस्सों में तबाही मचा रहा मॉनसून, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से जान-माल का हुआ भारी नुकसान
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की 3 घटनाएं सामने आई हैं।

Monsoon Rain Alert Today 1 August : हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की 3 घटनाएं सामने आई हैं।
30 से ज्यादा लोग लापता हो चुके हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे और अब बारिश ने सभी को राहत दे दी है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। कल रात हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश जारी है।
यूपी के कई जिलों में आज भारी बारिश होने के आशंका हैं। उत्तराखंड में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कल दिल्ली में भारी बारिश होने की आशंका है।Monsoon Rain Alert Today 1 August
आज महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, नागालैंड, मिजोरम, राजस्थान, त्रिपुरा और मणिपुर में बारिश होने की आशंका है।
अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में बारिश होने की आशंका है।Monsoon Rain Alert Today 1 August