Weather

Monsoon Rain Alert : उत्तर भारत के इन राज्यों में अगले 4 से 5 दिनों में होने वाली है भारी बारिश, मौसम विभाग के आंधी तूफान व बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट किया जारी

केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, उत्तरी और दक्षिणी कर्नाटक में अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

Monsoon Rain Alert : भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका हैं, जहां मूसलाधार बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, सड़कों पर हल जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है।

बारिश ने हालात इतने बदतर कर दिए हैं कि घरों में पानी घुसने लगा है उत्तर भारत में भी मानसून दस्तक दे चुका हे हैं,जिससे भारी बारिश हो रही है।

Monsoon Rain Alert

कल यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने से तापमान में गिरावट आई,जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढे :Monsoon Update 30 June 2024 : उत्तर भारत में दस्तक देते ही मॉनसून ने बरपाया अपना कहर, हर तरफ नजर आ रहा पानी ही पानी

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र में तेज बारिश होने की संभावना है।

अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ राज्यों में भारी बारिश और तूफान आने की संभावना है।

Monsoon Rain Alert

हरियाणा समेत उत्तर भारत में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। इसके चलते ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3 से 4 दिनों में उत्तर पश्चिम और पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढे : Monsoon Forecast Today : मॉनसून के दस्तक देते ही उत्तर भारत में भारी बारिश का दौर शुरू, जानिए आज कहा कहा होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका है। अगले 2 से 3 दिनों में मॉनसून राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में दस्तक देगा।

केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, कोंकण, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, उत्तरी और दक्षिणी कर्नाटक में अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

Monsoon Rain Alert

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी अगले 4 से 5 दिनों तक आंधी तूफान व बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button