Monsoon Rain Today 30 July 2024 : अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून रहेगा सक्रिय, इन हिस्सों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय होने जा रही हैं। जिससे अगले 5 दिनों के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Rain Today 30 July 2024 : मानसून का मौसम चल रहा है लेकिन कम बारिश के कारण कई राज्यों में सूखे और कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। कमजोर मानसून के कारण भारत के कुछ हिस्से अब भी बारिश का इंतज़ार कर रहे हैं।
भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। दिन में सूरज की तपिश और रात में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने लोगों को राहत भरी खबर दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय होने जा रही हैं। जिससे अगले 5 दिनों के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की उम्मीद है। जिससे भारत में भरीक्ष की गतिविधि बढ़ने का अनुमान है।
अगले 3 दिनों में पश्चिमी और मध्य भारत में गरज के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर पश्चिम भारत में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।Monsoon Rain Today 30 July 2024
अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की आशंका है।Monsoon Rain Today 30 July 2024