Weather

Monsoon Se Barish Kab Hogi : मॉनसून की बारिश के लिए हो जाएं तैयार,इस तारीख तक पूरे भारत मे होगी मॉनसून से झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंने के कारण उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश और तूफान की आशंका है। राजस्थान,उत्तर प्रदेश,दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Se Barish Kab Hogi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा के लोग गर्मी से बेहाल हैं और बेसब्री से मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं।पिछले महीने के अंत में केरल से प्रवेश करने के बाद मानसून तेजी से दूसरे राज्यों की ओर बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून अब महाराष्ट्र पहुंच गया है और जल्द ही मुंबई पहुंचने वाला है।मानसून दक्षिणी कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर तक पहुंच गया है।

एक बार फिर गर्मी मे बढ़ोतरी होंने से चिंता सताने लगी है। इसलिए लोग मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं।दिल्ली में मानसून 27 जून तक दस्तक दे सकता है उससे पहले प्री मॉनसून से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होंने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंने के कारण उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर बारिश और तूफान की आशंका है। राजस्थान,उत्तर प्रदेश,दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में भी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढे :Monsoon Update Bharat : तेजी से लगातार सक्रिय होता जा रहा है मानसून,उत्तर भारत मे मानसून से रिकॉर्ड तोड़ होगी बारिश

तय समय से दो दिन पहले भारत में दस्तक देने के बाद इस बार मानसून की रफ्तार तेज हो गई है। मॉनसून 12 जून तक पूर्वोत्तर इलाकों में पहुंच जाता था, लेकिन इस बार वहां 10 जून को ही दस्तक दे दी है।

पूर्वोत्तर भारत में, आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज़ हवाएँ अगले सप्ताह बारिश ला सकती हैं।इस बार मानसून ने केरल और नॉर्थ ईस्ट में एक साथ दस्तक दी है। मानसून के पूर्वोत्तर के रास्ते देश के पूर्वी हिस्सों में प्रवेश करने की भी संभावना है।

उत्तर प्रदेश के भी ज्यादातर जिले गर्मी की मार झेल रहे हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है, लेकिन इससे कोई खास फायदा नहीं हुआ है।

Monsoon Se Barish Kab Hogi

मौसम विभाग ने 15 जून तक यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है । मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी में जल्द ही मानसून आने वाला है।18 से 20 जून के बीच मानसून वाराणसी या गोरखपुर के रास्ते यूपी में दस्तक दे सकता है।

गुजरात में 20 से 25 जून को मानसून दस्तक देगा।हरियाणा और राजस्थान में मानसून 30 जून और 5 जुलाई को दस्तक देने वाला है।

Monsoon Se Barish Kab Hogi

केरल में मानसून ने तय समय से पहले ही दस्तक दी थी, जिसके बाद अब मानसून दूसरे राज्यों की ओर बढ़ रहा है।महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों में मानसून 10 जून के आसपास आता है, जबकि मध्य प्रदेश में मानसून 25 जून तक दस्तक देता है।

उत्तर प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास दस्तक देने वाला है । मौसम विभाग ने कहा कि इस बार मानसून 18 से 20 जून को यूपी के वाराणसी या गोरखपुर में दस्तक दे सकता है।

Monsoon Se Barish Kab Hogi

अगले 24 घंटों में राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लू का कहर जारी रहेगा। उत्तर पश्चिम भारत और मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button