Monsoon Update 2024 : ला नीना की सक्रियता के कारण इस साल मानसून के दौरान पिछले साल की तुलना में अधिक बारिश होने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार ने अनुकूल ला नीना स्थितियों, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के ठंडा होने और अगस्त-सितंबर तक आने की संभावना के साथ भारत में मानसून के मौसम के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है।

Monsoon Update 2024 : भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा,दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को भारत के निकोबार द्वीप समूह मे दस्तक दे चुका है।
भारत में मौसम बदल गया है।उत्तर भारत में जहां चिलचिलाती गर्मी और लू से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है, वहीं दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इस बीच राहत की खबर है कि 19 मई को दक्षिण पश्चिम मॉनसून निकोबार द्वीप मे दस्तक दे चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 31 मई को केरल में दस्तक दे सकता है।इसके बाद 18 जून को मानसून मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार,”दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई को कोमोरिन,मालदीव,दक्षिण बंगाल, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार ने अनुकूल ला नीना स्थितियों, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के ठंडा होने और अगस्त-सितंबर तक आने की संभावना के साथ भारत में मानसून के मौसम के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। ला नीना की स्थिति भारत में अच्छे मानसून के मौसम में मददगार होती है।
इस साल मानसून तय समय से पहले केरल मे दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार,मानसून 31 मई को केरल मे दस्तक देगा। इसके बाद मानसून उत्तर की ओर बढ़ता है।
अक्सर मॉनसून 15 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है, लेकिन इस बार मॉनसून तय समय से पहले आ आया है। मौसम विभाग के अनुसार, ला नीना की सक्रियता के कारण इस साल पिछले साल की तुलना में अधिक बारिश होने की उम्मीद है।Monsoon Update 2024
यह भी पढे :Mausam Update : चिलचिलाती गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त,जानिए पूरे भारत मे मानसून से कब होगी बारिश
अल नीनो लंबे समय से सक्रिय था जिससे मानसून प्रणाली कमजोर हो गई थी,लेकिन इस बार अल नीनो खत्म हो गया है और ला नीना सक्रिय मोड पर है। इसके सक्रिय होने से देश में अच्छी बारिश हो सकती है।Monsoon Update 2024