Monsoon Update 2024 : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,2 दिन बाद भारत मे दस्तक देने वाला है मॉनसून
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस साल मॉनसून की रफ्तार काफी अच्छी है। मानसून आमतौर पर 22 मई के आसपास अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तट पर पहुचता है

Monsoon Update 2024 : भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस साल मॉनसून की रफ्तार काफी अच्छी है। मानसून आमतौर पर 22 मई के आसपास अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तट पर पहुचता है,लेकिन इस बार इसके तीन दिन पहले यानी 19 मई को पहुचने देने की संभावना है।
इन दिनों पूरा भारत गर्मी से बेहाल है। उत्तर भारत में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। तापमान आसमान छू रहा है,कहीं अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो कहीं 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।Monsoon Update 2024
भीषण गर्मी के बीच मौसम का पूर्वानुमान अच्छी और राहत भरी खबर लेकर आया है।कहा जा रहा है कि समय से पहले आया मानसून गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर लेकर आ रहा है।
आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून 19 मई को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,अगले दिन दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना बन रही है।Monsoon Update 2024
ला नीना की स्थिति अच्छी मानी जा रही है जिसमे आने वाले समय में और सुधार होने की संभावना बन रही है। ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर की द्विध्रुवीय स्थितियाँ भी इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल मानी जा रही हैं। जिससे अच्छे मानसून का संकेत माना जा रहा है।
मौसम विभाग पहले ही अच्छी बारिश की भविष्यवाणी कर चुका है। अप्रैल के लिए भविष्यवाणी उतनी सटीक नहीं थी, लेकिन मई में अच्छी से सामान्य बारिश होने की संभावना है।Monsoon Update 2024
दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल पहुंचने की संभावना है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 मई तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह मे पहुंचने की संभावना है।इसके बाद यह 29 मई से 1 जून के बीच केरल से टकरा सकता है । आमतौर पर मानसून 10 जून तक महाराष्ट्र में पहुंचने की संभावना है।
इस साल मानसून समय पर आने की संभावना है। 15 जून तक गुजरात, मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़,झारखंड और बिहार में मानसून पहुंचने की संभावना है। 20 जून तक गुजरात और मध्य प्रदेश के अंदरूनी हिस्सों में मानसून पहुंचने की संभावना है।
20-25 जून के बीच उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर में भी मानसून पहुंचने की संभावना है। 30 जून को राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में मानसून पहुंचने की संभावना है। 8 जुलाई तक मानसून पूरे भारत में फैल जाएगा।