Monsoon Update 2024 In Hindi : मॉनसून ने पकड़ी तूफ़ानी रफ्तार, मानसून की दस्तक से खुशनुमा होंने वाला है मौसम
भारत के कई हिस्सों में मॉनसून प्रवेश कर चुका है और भारी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून अगले 48 घंटों के भीतर दक्षिण गुजरात मे पहुच जाएगा। गुजरात के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Monsoon Update 2024 In Hindi : भारत के कई हिस्सों में अब मौसम बदल रहा है। हालांकि उत्तर-पश्चिम भारत अभी भी गर्मी से प्रभावित है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में कम से कम चार या पांच दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा।
भारत के कई हिस्सों में मॉनसून प्रवेश कर चुका है और भारी बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण पश्चिम मानसून अगले 48 घंटों के भीतर दक्षिण गुजरात मे पहुच जाएगा। गुजरात के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।
रविवार को मानसून ने मुंबई में प्रवेश कर लिया है। आम तौर पर मॉनसून 11 जून तक मुंबई पहुंचता था लेकिन इस बार यह दो दिन पहले ही पहुच गया है।आमतौर पर राजधानी दिल्ली में 28 जून तक मानसून पहुंचता है।
इस बार मानसून 25 जून को ही दिल्ली पहुंच सकता है। मुंबई और आसपास के इलाकों में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है।
मौसम विभाग ने कहा कि मानसून 20 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश से प्रवेश करेगा। इस दौरान प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर में बारिश होंने की संभावना है। इसके बाद 25 जून तक मॉनसून दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली तक पहुंच जाएगा ।
भीषण गर्मी से जूझने के बाद अब हरियाणा और राजस्थान वासियों को कुछ राहत मिलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में हरियाणा और राजस्थान के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई है।
हरियाणा और राजस्थान में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हरियाणा और राजस्थान में मौसम में बदलाव जारी है। यहां प्री-मानसून की शुरुआत के साथ ही कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। कई जिलों में बारिश और कई जगहों पर धूल भरी आंधी चल रही है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की आशंका है।
उत्तराखंड,जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा,चंडीगढ़,दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना है। इन राज्यों में अगले सात से आठ दिनों तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश होंने का भी अनुमान है।