Weather

Monsoon Update 2024 : हरियाणा,राजस्थान और पंजाब में जल्द दस्तक देने वाला है मॉनसून,जल्द शुरू होने वाला है झमाझम बारिश का नया दौर

इस साल मानसून 30 जून के आसपास हरियाणा,राजस्थान और पंजाब में प्रवेश कर सकता है। इसके साथ ही बारिश शुरू हो जाएगी।IMD ने ला नीना के प्रभाव से इस बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई है।

Monsoon Update 2024 : हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में इस समय लू और भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग मानसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं।आईएमडी के अनुसार, मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह मे पहुंच चुका है।

मानसून 31 मई तक केरल पहुंचने की संभावना है। इस साल मानसून सामान्य तारीख से पहले केरल में दस्तक देने वाला है। केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 1 जून होती है।

इस साल मानसून 30 जून के आसपास हरियाणा,राजस्थान और पंजाब में प्रवेश कर सकता है। इसके साथ ही बारिश शुरू हो जाएगी।IMD ने ला नीना के प्रभाव से इस बार अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई है।

आईएमडी के अनुसार, मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल मे दस्तक देता है। फिर 5 जून तक मानसून कर्नाटक, असम, त्रिपुरा और गोवा में दस्तक देता है।10 जून तक मानसून तेलंगाना, सिक्किम और महाराष्ट्र में दस्तक देता है।

20 जून तक मानसून लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में दस्तक देता है। 25 जून तक मानसून लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में में दस्तक देता है।15 जुलाई के आस-पास मानसून पूरे देश में दस्तक देता है।

आईएमडी के अनुसार अरब सागर और दक्षिणी अंडमान सागर में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। यह भारतीय मानसून के लिए अच्छा संकेत है।

यह भी पढे :Monsoon Predicts : जल्द शुरू होने वाली है प्री मानसून की गतिविधियां,शुरू होने वाला बारिश का नया दौर

मौसम विभाग के अनुसार,मानसून 31 मई को केरल में दस्तक देने वाला है। मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए 30 जून के आसपास हरियाणा,राजस्थान और पंजाब में दस्तक देगा।

यह भी पढे :Haryana Weather : हरियाणा में 29 मई तक लू चलने की संभावना,दिन का तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा

हरियाणा,राजस्थान और पंजाब में मानसून के आगमन की तारीख का सटीक अनुमान केरल में मानसून के आगमन और गति के आधार पर लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button