Weather

Monsoon Update 2024 : इस साल उत्तर भारत में मॉनसून के कारण सामान्य से अधिक होगी बारिश,मौसम विभाग ने मॉनसून का जारी किया पूर्वानुमान

हरियाणा,पंजाब, राजस्थान,मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र,चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी,दमन और दिव, लक्षद्वीप, दादर और नगर हवेली मे मानसून की अच्छी बारिश होगी।

Monsoon Update 2024 : इस साल देश में मॉनसून सामान्य रहेगा।जून से सितंबर के बीच चार महीनों में मानसूनी वर्षा 102 प्रतिशत होने की उम्मीद है। मौसम विभाग भी 96 से 104 फीसदी के बीच की बारिश को औसत या सामान्य की श्रेणी मे रखता है।

भारत के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। उत्तरी और दक्षिणी भागों में सामान्य वर्षा तथा उत्तर-पूर्व भारत और पूर्वी भागों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

बारिश अल नीनो से प्रभावित होती है, लेकिन जून के पहले हफ्ते से यह तेजी से ला नीना में बदल जाएगी। इससे बेहतर मॉनसून की संभावना बढ़ जाएगी। इस बदलाव से बारिश के मौसम की शुरुआत में देरी हो सकती है। हालाँकि, कई क्षेत्रों में कम या हल्की वर्षा जारी रहेगी।

देश के 20 से ज्यादा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अच्छी बारिश की उम्मीद है।हरियाणा,पंजाब, राजस्थान,मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र,चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी,दमन और दिव, लक्षद्वीप, दादर और नगर हवेली मे मानसून की अच्छी बारिश होगी।

बिहार, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सामान्य बारिश होगी, जबकि असम,मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और सिक्किम में हल्की बारिश होने की आशंका है।Monsoon Update 2024

यह भी पढे :Mausam Ki Jankari : उत्तर भारत मे फिर होगी झमाझम बारिश, इन राज्यों में बारिश से साथ चलेगी तेज हवाएं,

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक या दो दिन में उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में आंधी और बारिश की भविष्यवाणी की है। इससे राज्य में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।Monsoon Update 2024

यह भी पढे :Haryana Punjab Rajasthan Weather Alert : हरियाणा पंजाब और राजस्थान वासियों को जल्द मिलेगी चिलचिलाती गर्मी से राहत,कल से फिर शुरू होगा बारिश और तेज हवाओं का दौर,

आईएमडी के अनुसार, पिछले पांच से छह दिनों से दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में लू की स्थिति बनी हुई है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश प्रभावित हुए लेकिन अब बारिश होने की आशंका है।Monsoon Update 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button