Weather

Monsoon Update 25 June 2024 : उत्तर भारत के इन राज्यों के द्वार पर पहुचा मॉनसून, चिलचिलाती गर्मी की होने वाली है विदाई

भारत मौसम विज्ञान विभाग और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 26 जून की रात से उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश शुरू होने की भविष्यवाणी की है।

 Monsoon Update 25 June 2024 : दो दिनों तक पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के बाद अगले दो दिनों तक गर्मी जारी रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 26 जून की रात से उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश शुरू होने की भविष्यवाणी की है।

 Monsoon Update 25 June 2024

दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 जून से 3 जुलाई के बीच उत्तर भारत में पूरी तरह से सक्रिय होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,दिल्ली एनसीआर,उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढे : Haryana Rajasthan Me Aaj Raat Ka Mausam : हरियाणा और राजस्थान मे आज रात को तेज कड़कड़ाहट के साथ होगी रिमझिम बारिश,मौसम विभाग के जारी किया बारिश का अलर्ट

इस अवधि के दौरान,अरब सागर से नम हवाएँ और बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवाएँ हिमालय की चोटियों पर बारिश लाएगी।

 Monsoon Update 25 June 2024

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल पूरे उत्तर भारत में औसत से ज्यादा बारिश होगी। मानसून के दौरान निचले इलाकों जैसे हरियाणा,पंजाब,राजस्थान,दिल्ली एनसीआर,उत्तर प्रदेश में जलभराव की स्थिति देखी जा सकती है।

यह भी पढे : Monsoon 2024 Uttar Bharat Update : उत्तर भारत के इन राज्यों में आज दस्तक देगा मॉनसून,इन राज्यों मे मानसून दस्तक देने से होने वाली है भारी बारिश,

पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन भी हो सकता है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मे बड़ा बदलाव देखने को मिला। दोपहर को राजस्थान के कुछ हिस्सों में तूफान आया जबकि कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

 Monsoon Update 25 June 2024

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को अब धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है और जल्द ही उत्तर भारत पर मानसून मेहरबान होने वाला है।

यह भी पढे : Haryana Punjab Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान,हरियाणा और पंजाब मे इन दिन दस्तक देगा मॉनसून, इन राज्यों मे मॉनसून के दौरान जमकर होगी भारी बारिश

उत्तर भारत में मॉनसून के प्रवेश के साथ ही कुछ राज्यों में भारी बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है जबकि कुछ जगहों पर बिजली गिरने और आंधी आने की संभावना है।

 Monsoon Update 25 June 2024

उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है,वहीं जिन राज्यों में मानसून पहुंच चुका है,वहां भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश,गुजरात,झारखंड,बंगाल और बिहार जैसे राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।

अगले 3 से 4 दिनों में इन राज्यों में भारी बारिश अपना कहर बरपा सकती है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और आंधी चलने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button