Weather

Monsoon Update 26 August 2024 : भारत में मॉनसून फिर से सक्रिय होने से भारत के अधिकतर राज्यों में होने वाली है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और मुंबई समेत भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है।

Monsoon Update 26 August 2024 : भारत में मॉनसून सक्रिय हो चुका है। दिल्ली से लेकर केरल और पहाड़ी राज्यों तक भारी बारिश हो रही है। हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, यूपी, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और मुंबई समेत भारत के कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने कहा कि एक मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। अगले तीन से चार दिनों तक बिहार, बंगाल और ओडिशा समेत कुछ अन्य राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने मैदानी और पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Monsoon Update 26 August 2024

दिल्ली में मॉनसून सक्रिय हो चुका है। कल आसमान में बादल छाए रहे। कुछ इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने कहा कि आज दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है।

महाराष्ट्र में मॉनसून एक बार फिर मेहरबान हो गया है। कल महाराष्ट्र में कई इलाकों में भारी बारिश हुई। पालघर, ठाणे और रत्नागिरी समेत कई अन्य इलाकों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढे : Monsoon Rain Alert 25 August : कल हरियाणा, राजस्थान और त्रिपुरा समेत इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गाज़ीपुर, आगरा, गोंडा, बस्ती, उन्नाव, गौतमबुद्धनगर, जौनपुर, इटावा, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, हमीरपुर, अम्बेडकरनगर और पीलीभीत में बारिश होने की संभावना है।Monsoon Update 26 August 2024

झारखंड में बारिश रुकने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने झारखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि एक मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। जिससे बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, बाबा नगरी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश होने की संभावना है।Monsoon Update 26 August 2024

राजस्थान में मानसून सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज राजस्थान के उदयपुर, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, सिरोही, जालोर, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर और दौसा में भारी बारिश होने की आशंका है।

आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल,हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button