Monsoon Update 26 July 2024 : उत्तर भारत में मानसून की सक्रियता के बावजूद कई राज्यों में नहीं हो रही बारिश, बार बार हाथ लग रही निराशा
उत्तर भारत में मानसून की सक्रियता के बावजूद कई राज्यों में बारिश नहीं हो रही है। सावन का महीना शुरू होने के बावजूद अच्छी बारिश देखने को नहीं मिल रही है।

Monsoon Update 26 July 2024 : उत्तर भारत में मानसून की सक्रियता के बावजूद कई राज्यों में बारिश नहीं हो रही है। सावन का महीना शुरू होने के बावजूद अच्छी बारिश देखने को नहीं मिल रही है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लगातार दो दिनों से हल्की बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुमान को सच साबित करने के लिए बीच-बीच में आसमान में बादल छा रहे हैं , लेकिन उत्तर भारत में बारिश नहीं हो रही है। आजकल कुछ ऐसा ही हो रहा है, हल्की सी बारिश होती है और बादल पूरे दिन छाए रहते हैं।
कल सुबह हल्की बारिश हुई थी और जिससे उत्तर भारत में कुछ देर के लिए मौसम सुहावना रहा,लेकिन शाम होते-होते फिर से उमस ने पसीना-पसीना कर दिया था।Monsoon Update 26 July 2024
मौसम विभाग ने कहा कि आज उत्तर भारत में हल्की बारिश होगी। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ आ गई है।Monsoon Update 26 July 2024
उत्तर भारत में हल्की बारिश होने से उमस बढ़ गई है। जिस कारण चिलचिलाती गर्मी पड़ रही हैं। मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत में बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।Monsoon Update 26 July 2024
अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, कोंकण, गोवा,मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, विदर्भ, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तराखंड, ओडिशा, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, हिमाचल प्रदेश,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में बारिश होने की संभावना है।