Monsoon Update 3 July 2024 : आज से 7 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश मे होगी भारी बारिश, जानिए मौसम का ताजा अपडेट
आज से 7 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश ,जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरनगर में भारी बारिश की संभावना है।

Monsoon Update 3 July 2024 : चिलचिलाती गर्मी के बाद अब मानसून पूरे भारत में दस्तक दे चुका है। इस बार, हालांकि मानसून कुछ दिनों के लिए रुक गया था, लेकिन सामान्य से छह दिन पहले ही मॉनसून ने पूरे भारत को कवर कर लिया।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पूरे भारत में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 से 6 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, पूर्व और उत्तर-पूर्व में भारी बारिश जारी रहेगी।
मौसम विभाग ने कहा कि मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब की ओर बढ़ गया है। आज से इन राज्यों में बारिश भी शुरू हो जाएगी आम तौर पर 8 जुलाई को मानसून पूरे देश में छा जाता है।
इस बार मानसून छह दिन पहले ही भारत के कोने-कोने में दस्तक दे चुका है। मानसून ट्रफ वर्तमान में पूर्व में फिरोजपुर, रोहतक, हरदोई, बलिया, बालुरघाट, कैलाशहर और मणिपुर तक फैली हुई है।
11 जून के बाद मानसून धीमा पड़ गया था। मॉनसून 9 दिनों तक महाराष्ट्र में रुका रहा और आगे नहीं बढा। हालांकि, 25 जून के बाद मानसूनी हवाओं ने एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ ली है।
मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है और कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर पूर्वी राज्य शामिल हैं।
दक्षिणपूर्वी पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। अगले पांच दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिमी भारत में भारी बारिश होने का अनुमान है।
आज से 7 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश ,जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फरनगर में भारी बारिश की संभावना है।