Monsoon Update 30 June 2024 : उत्तर भारत में दस्तक देते ही मॉनसून ने बरपाया अपना कहर, हर तरफ नजर आ रहा पानी ही पानी
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी मॉनसून की बारिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई तक उत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Update 30 June 2024 : हरियाणा समेत उत्तर भारत के राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। हालाँकि, अभी भी कुछ राज्य ऐसे हैं जहाँ मानसून की बारिश नहीं हुई है। जिसमें हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्र शामिल हैं।
भीषण गर्मी झेलने के बाद उत्तर भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है लेकिन पंजाब और हरियाणा के लोग अभी भी मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में पंजाब और हरियाणा समेत देशभर में मॉनसून दस्तक देगा। जिसके बाद उत्तर भारत में भी भारी बारिश होगी।
उत्तर भारत के बाद अब उत्तराखंड में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के दस्तक देते ही मौसम विभाग ने आम जनता को पहाड़ों में यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।
आईएमडी के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में भी मॉनसून की बारिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई तक उत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों के लिए उत्तर भारत में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।