Monsoon Update 7 August 2024 : आज रात को हरियाणा,राजस्थान और महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में होने वाली है झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
आज रात को पंजाब, हरियाणा,राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Update 7 August 2024 : भारत के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हरियाणा और राजस्थान से लेकर पूरे भारत में बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।
भारत के ज्यादातर राज्यों में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है। अगस्त की शुरुआत से ही खासकर उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश हो रही है। दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा समेत कई राज्यों में बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली है।
मौसम विभाग ने 6 से 9 अगस्त तक महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, कोंकण, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
6 से 10 अगस्त तक नागालैंड, मिजोरम, बिहार, ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर और मेघालय समेत पूर्वोत्तर क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है।Monsoon Update 7 August 2024
मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तराखंड में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, “इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में तेज गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है।
आज रात को तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा,राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है।Monsoon Update 7 August 2024
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश होने की भी भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह, दिल्ली,एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है।Monsoon Update 7 August 2024