Monsoon Update 8 July 2024 : भारत के कई हिस्सों में मॉनसून की बारिश ने बरपाया अपना कहर, जानिए आने वाले दिनों में कहा कहा होगी बारिश
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में आज बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की उम्मीद कम है। 10 जुलाई को इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा और 11 जुलाई को भारी बारिश होने का अनुमान है।

Monsoon Update 8 July 2024 : पूरे भारत में जुलाई के पहले हफ्ते तक मॉनसून सक्रिय है,लेकिन कुछ जगहों पर इसकी गति धीमी हो गई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से काले बादल छाए हुए हैं,लेकिन जोरदार बारिश नहीं हुई है। आज हल्की बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 9 जुलाई से 13 जुलाई तक बारिश की भविष्यवाणी की है।
भारत के कई हिस्सों में बारिश ने कहर बरपा रखा है। कई राज्य इस समय बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद जताई है।
पूर्वोत्तर भारत को भी लंबे समय तक बारिश का सामना करना पड़ेगा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्यों में भारी बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, जिससे स्थानीय समुदाय बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।Monsoon Update 8 July 2024
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की आशंका है।
हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में आज बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश की उम्मीद कम है। 10 जुलाई को इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा और 11 जुलाई को भारी बारिश होने का अनुमान है।Monsoon Update 8 July 2024
उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश होने की आशंका है। 9 से 11 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में भारी बारिश जारी रहेगी। राजस्थान में आज मौसम साफ रहेगा और 9 से 12 जुलाई तक राजस्थान में बारिश होगी। मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। बिहार के कई जिलों में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।Monsoon Update 8 July 2024
अगले 2 से 3 दिनों में महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और कर्नाटक में भारी बारिश जारी रहने की आशंका है। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है।