Weather
Monsoon Update Haryana 13 September : हरियाणा के अधिकतर जिलों में फिर से सक्रिय हुआ मानसून, आज इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
आज रात से 14 सितंबर की रात तक हरियाणा के अधिकांश जिलों में तेज गर्जना के साथ झमझाम बारिश होगी हैं ।

Monsoon Update Haryana 13 September : कुछ दिनों के बाद हरियाणा में मानसून फिर से सक्रिय हो चुका है । कई जिलों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है । लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है ।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने कहा कि 17 सितंबर तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है । इस अवधि के दौरान मानसून ट्रफ सामान्य से उत्तर में रहने की संभावना है ।
Monsoon Update Haryana 13 September

इस अवधि के दौरान अरब सागर से नम हवाएँ हरियाणा की तरफ आने की संभावना है । हरियाणा के अधिकांश जिलों में बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ गई है ।

आज रात से 14 सितंबर की रात तक हरियाणा के अधिकांश जिलों में तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश होगी हैं । जिससे दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है ।

बंगाल की खाड़ी पर बना एक कम दबाव का क्षेत्र, जो एक अवसाद में बदल गया है, बंगाल की खाड़ी पर स्थित चक्रवात यागी के अवशेषों द्वारा लगातार सक्रिय और नमीयुक्त हो रहा है ।




































