Weather

Monsoon Update Haryana 26 August : हरियाणा में आज रात को बदलने वाला है मौसम, हरियाणा में अगले 3 से 4 दिन तक जारी रहेगी बारिश

जिस कारण अगले 4 से 5 दिनों में बारिश गतिविधि बढ़ने की संभावना है। आज देर रात से 30 अगस्त तक हरियाणा के अधिकतर जिलों में तेज गरजना के साथ बारिश होने की आशंका है।

Monsoon Update Haryana 26 August : कल हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आज हरियाणा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

हरियाणा में कई जिलों में भारी बारिश हुई जबकि अन्य में हल्की बारिश हुई। हरियाणा में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Monsoon Update Haryana 26 August

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, जिला हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ द्वारा आज मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया।

यह भी पढे : Monsoon Update 26 August 2024 : भारत में मॉनसून फिर से सक्रिय होने से भारत के अधिकतर राज्यों में होने वाली है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जिसके अनुसार हरियाणा में 31 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान मानसून ट्रफ सामान्य से उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे मानसूनी हवा की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी।

जिस कारण अगले 4 से 5 दिनों में बारिश गतिविधि बढ़ने की संभावना है। आज देर रात से 30 अगस्त तक हरियाणा के अधिकतर जिलों में तेज गरजना के साथ बारिश होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button