Monsoon Update Haryana 9 August : हरियाणा के अधिकतर राज्यों में लगने वाली है बरसात की झड़ी, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल
मौसम विभाग ने सिरसा, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, यमुनानगर, पलवल, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Monsoon Update Haryana 9 August : हरियाणा में अगस्त महीने में ज्यादा बारिश नहीं हुई, हालांकि बारिश के कारण कुछ जिलों में बाढ़ जरूर आई, लेकिन धूप ने फिर से लोगों के पसीने छुड़ा दिए। आज से हरियाणा में मानसून की वापसी हो सकती है।
मौसम विभाग ने सिरसा, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, यमुनानगर, पलवल, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने हरियाणा के ज्यादातर जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आज रात को हरियाणा में भारी बारिश की आशंका जताई है। 24 घंटों के दौरान हरियाणा के अधिकतर राज्यों में आसमान काले बादलों से ढका रहेगा।Monsoon Update Haryana 9 August
हरियाणा में एक बार फिर से धीरे-धीरे मानसून सक्रिय हो रहा है,जिससे हरियाणा में बारिश होने से मौसम सुहावना होने की संभावना है।
पिछले 2 से 3 दिनों से बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी नमी वाली हवाओं के कारण एक बार फिर से पूरे हरियाणा में लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है।
वर्तमान में, एक परिसंचरण तंत्र दक्षिणी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर तथा दूसरा परिसंचरण तंत्र पूर्वी भारत पर बना हुआ है। जिससे मॉनसून लगातार सक्रिय होता जा रहा है।Monsoon Update Haryana 9 August