Weather

Monsoon Update Haryana 9 September : हरियाणा में आज भी कमजोर रहेगा मानसून, 12 सितंबर से हरियाणा में फिर से सक्रिय होगा मॉनसून

हरियाणा में आज भी मॉनसून कमजोर रहेगा । हरियाणा में 10 सितंबर तक यही स्थिति बनी रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने किसी भी जिले में बारिश होने का अलर्ट जारी नहीं किया है ।

Monsoon Update Haryana 9 September : हरियाणा में आज भी मॉनसून कमजोर रहेगा । हरियाणा में 10 सितंबर तक यही स्थिति बनी रहेगी इसलिए मौसम विभाग ने किसी भी जिले में बारिश होने का अलर्ट जारी नहीं किया है । लेकिन सुबह और शाम की हवाएं मौसम को ठंडा बनाए रखेंगी ।

हरियाणा के पंचकूला, सोनीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और रोहतक में झमाझम बरसात हुई । अगले 3 से 4 दिनों में हरियाणा में मानसून की सक्रियता कम रहेगी क्योंकि मानसून ट्रफ उत्तर की ओर अपनी सामान्य स्थिति के नजदीक रहेगी ।

Monsoon Update Haryana 9 September

9 से 12 सितंबर के दौरान हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मौसम बदलेगा जिससे रिमझिम बरसात होगी । पश्चिमी हरियाणा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ जिलों पर रिमझिम बरसात होने की संभावना है ।

यह भी पढे : Aaj Raat Ka Mausam 8 September : आज रात को हरियाणा, राजस्थान और सिक्किम समेत इन राज्यों में रिमझिम बरसात होने की संभावना, जानिए आज रात के मौसम का हाल

अगस्त के बाद सितंबर में भी मानसून लगातार हरियाणा पर मेहरबान रहा है, जिससे पूरे हरियाणा में लगातार मानसूनी बरसात हो रही है। आने वाले दिनों में मॉनसून के धीरे-धीरे विदाई से पहले हरियाणा में मॉनसून बरसात के आंकड़े सामान्य और सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है ।

पिछले एक माह से लगातार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर एक के बाद एक कम दबाव के क्षेत्र विकसित हो रहे हैं, साथ ही पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहे है और कभी-कभी मानसून टर्फ लाइन हरियाणा एनसीआर दिल्ली के ऊपर भी पहुंचती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button