Monsoon Update News 26 July 2024 : कल हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी की पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार कल हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तराखंड में भारी बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Update News 26 July 2024 : मानसून सक्रिय होने के कारण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। अगले चार दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तर भारत में हाल के दिनों में मानसून सक्रिय का असर देखने को मिल रहा है। हालांकि, मानसून शुरू होने के बाद भी ज्यादातर जिलों में उम्मीद से कम बारिश हुई है।
मॉनसून लगभग पूरे भारत में पहुंच चुका है। भारत के कुछ राज्यों में लगातार बारिश हो रही हैं। पश्चिम बंगाल की खाड़ी, बांग्लादेश के तटीय हिस्से पर कम दबाव का क्षेत्र बन गए हैं। जिसके प्रभाव से भारत के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।Monsoon Update News 26 July 2024
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में अभी कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस सप्ताह उत्तर भारत में भारी बारिश होगी जिससे उमस से छुटकारा मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार कल हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, केरल,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भारी बारिश होने की आशंका है।