Weather

Monsoon Update News : मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,मॉनसून तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा

भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा,राजस्थान,पंजाब,दिल्ली-एनसीआर,यूपी और बिहार के लिए मानसून पूर्वानुमान जारी किए हैं।मौसम विभाग के अनुसार,मॉनसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच चुका है।

Monsoon Update News : पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। हरियाणा,राजस्थान,पंजाब,दिल्ली में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने वाली है।

भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा,राजस्थान,पंजाब,दिल्ली-एनसीआर,यूपी और बिहार के लिए मानसून पूर्वानुमान जारी किए हैं।मौसम विभाग के अनुसार,मॉनसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह तक पहुंच चुका है।

Monsoon Update News

दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल में प्रवेश करती है। आम तौर पर यह तेजी के साथ उत्तर की ओर बढ़ती है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश मे मॉनसून से बारिश शुरू हो जाती है ।

आईएमडी के अनुसार, देश में अल नीनो प्रणाली कमजोर हो रही है और ला नीना की स्थिति सक्रिय हो रही है, जो इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल दिख रही है।

Monsoon Update News

यही कारण है कि भारत में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर डिपोल स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के पक्ष में हैं, जो मानसून के लिए अच्छे संकेत हैं।

यह भी पढे :Latest Monsoon Update : अगले पांच दिनों में मानसून केरल पहुंचने की संभावना,जानिए पूरे भारत मे कब तक होगी मॉनसूनी बारिश

31 मई या 1 जून को मानसून केरल में प्रवेश कर सकती है । आईएमडी के अनुसार, मानसून 30 जून तक हरियाणा,राजस्थान,पंजाब,दिल्ली और एनसीआर के शहरों में दस्तक दे सकती है।

यह भी पढे :Monsoon Update 2024 : हरियाणा,राजस्थान और पंजाब में जल्द दस्तक देने वाला है मॉनसून,जल्द शुरू होने वाला है झमाझम बारिश का नया दौर

हरियाणा,राजस्थान,पंजाब में भी 28 से 30 जून के बीच मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा,राजस्थान,पंजाब में 28 से 30 जून के बीच मॉनसून की पहली बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Update News

महाराष्ट्र में मॉनसून 10 जून तक पहुच सकता है। बिहार और छत्तीसगढ़ में मॉनसून 15 जून तक पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश में मॉनसून 15 से 20 जून के बीच पहुच सकता है। हरियाणा,राजस्थान,पंजाब में 25 से 30 जून के बीच मॉनसून पहुंचने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button