Monsoon Update Today 26 July 2024 : लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत के कई राज्यों में हुआ सक्रिय, बारिश होने की बढ़ी संभावना
लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत के कई राज्यों में सक्रिय हो चुकी है। जैसे ही बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र एक परिसंचरण तंत्र में बदल गया है।

Monsoon Update Today 26 July 2024 : भारत के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश पूरे जोरों शोरों पर है लेकिन हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी भारी बारिश नहीं हो रही है। जिस कारण चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है।
लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर भारत के कई राज्यों में सक्रिय हो चुकी है। जैसे ही बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र एक परिसंचरण तंत्र में बदल गया है।

मानसून के बादल उत्तर भारत के कई जिलों में छा गए हैं। अगले 24 घंटों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी और मौसम सुहावना होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है।

आज उत्तर भारत के कुछ राज्यों में बादलों के कारण हल्की से भारी बारिश होगी। इसका असर पूर्वी राजस्थान में ज्यादा रहेगा । मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।Monsoon Update Today 26 July 2024
मानसून का मौसम चल रहा है। पूरे उत्तर भारत में मौसम सुहावना बना हुआ है। आज की सुबह सुहावनी रही, क्योंकि आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए है। उत्तर भारत में एक फिर मानसून अपना रौद्र रूप दिखाएगी। जिसके चलते कई जिलों में भारी बारिश होगी।Monsoon Update Today 26 July 2024

अगले 3 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश , मराठवाड़ा, सिक्किम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।




































