Weather

Monsoon Update Today 3 July 2024 : भारत के इन राज्यों मे आज से 6 जुलाई तक भारी बारिश होने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया मॉनसून का पूर्वानुमान

हरियाणा और पंजाब मे आज से 6 जुलाई तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Update Today 3 July 2024 : भारत में मानसून तय समय से पहले दस्तक दे चुका है। 6 दिन पहले ही मानसून पूरे भारत को कवर कर चुका है। राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी कल शाम को बारिश हुई।

उत्तर भारत में भी मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी लगातार भारी बारिश जारी है।

Monsoon Update Today 3 July 2024

मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में आज से 8 जुलाई तक हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढे : Monsoon Forecast 3 July 2024 : भारत के कई राज्यों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया मॉनसून का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में आज भी झमाझम बारिश हो सकती है।

Monsoon Update Today 3 July 2024

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज से 6 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बदलते मौसम का असर हरियाणा और पंजाब में भी पड़ रहा है। हरियाणा और पंजाब मे आज से 6 जुलाई तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

Monsoon Update Today 3 July 2024

मध्य प्रदेश में मानसून से बारिश जारी है। मध्य प्रदेश में आज से 6 जुलाई तक भारी बारिश होने की आशंका है। राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी भारी बारिश होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button