Aaj Ka Mausam:हरियाणा,पंजाब,और राजस्थान के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर चलने का अलर्ट जारी,
हरियाणा,पंजाब, राजस्थान,बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश,के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर जारी है।

Aaj Ka Mausam :दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है।कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।हरियाणा,पंजाब, राजस्थान,बिहार,झारखंड,उत्तर प्रदेश,के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीतलहर जारी है।
यह भी पढे :Today Weather Haryana:हरियाणा मे आज बारिश होने की संभावना,जानिए आज के मौसम का हाल
दिल्ली में तापमान बढ़ने के बावजूद लोगों को अगले सात दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।मौसम विभाग ने आज भी ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई।राज्य के कई हिस्से पहले से ही घने कोहरे और शीत लहर का सामना कर रहे हैं।बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है।राज्य के कई जिलों में शीतलहर जारी है और कई जगहों पर घना कोहरा छाया रहा।
हरियाणा और पंजाब में ठिठुरन भरी ठंड जारी है।कई जगहों पर सुबह कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो गई है।आईएमडी ने हरियाणा,पंजाब,दिल्ली,मध्य प्रदेश और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।दिल्ली को अगले सात दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।