Monsoon Update Today : मॉनसून तेजी से अंडमान निकोबार द्वीप समूह से उत्तर भारत की तरफ बढ़ी,जानिए पूरे भारत मे कब तक होगी मॉनसून से बारिश
दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल में दस्तक देता है। आम तौर पर यह तेजी के साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश मे फैल जाता है।

Monsoon Update Today : भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के ज्यादातर राज्यों को अब बस मानसून की बारिश का इंतजार है। देश की राजधानी दिल्ली मे इन दिनों सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है।
दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है,जो देश में सबसे अधिक है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि इस बार मॉनसून तय समय से आगे बढ़ रहा है और अच्छी बारिश लेकर आ रहा है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून के आसपास केरल में दस्तक देता है। आम तौर पर यह तेजी के साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश मे फैल जाता है।
सबसे पहले 22 मई को अंडमान निकोबार में मानसून दस्तक देता है । इस बार अंडमान निकोबार में मानसून सामान्य से 3 दिन पहले 19 मई को दस्तक दे चुका है।
मौसम विभाग के अनुसार, भारत में अल नीनो सिस्टम लगातार कमजोर हो रहा है और ला नीना सिस्टम लगातार सक्रिय हो रही है, जो इस साल अच्छे मानसून के लिए अनुकूल है।Monsoon Update Today
यही वजह है कि भारत में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है । ला नीना के साथ-साथ हिंद महासागर डिपोल की स्थितियां भी इस साल अच्छे मानसून के पक्ष में हैं, जो मानसून के लिए अच्छे संकेत माने जा रहे हैं।
22 मई को मानसून ने अंडमान निकोबार मे दस्तक दी थी। 26 मई को मानसून बंगाल की खाड़ी मे दस्तक देने वाला है। 1 जून को मानसून केरल और तमिलनाडु मे दस्तक देने वाला है।
5 जून को मानसून कर्नाटक,आंध्र प्रदेश और असम मे दस्तक देने वाला है। 10 जून को मानसून महाराष्ट्र,तेलंगाना,आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल मे दस्तक देने वाला है। 15 जून को मानसून गुजरात,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,ओडिशा झारखंड और बिहार मे दस्तक देने वाला है।
20 जून को मानसून गुजरात,एमपी और उत्तर प्रदेश मे दस्तक देने वाला है। 25 जून को मानसून गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश,उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर मे दस्तक देने वाला है। 30 जून को मानसून हरियाणा, राजस्थान,दिल्ली और पंजाब मे दस्तक देने वाला है।Monsoon Update Today