Weather

Monsoon Update Today : मॉनसून की बारिश का इंतजार हुआ खत्म,आज भारत मे होगी मॉनसून की पहली बारिश

मौसम विभाग ने अच्छी खबर देते हुए कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज दक्षिणी अंडमान सागर,दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में जाने की संभावना है।

Monsoon Update Today : उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच लोग मॉनसून की बारिश का इंतजार कर रहे हैं।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

इस महीने के अंत में मानसून केरल में प्रवेश करने की उम्मीद है,लेकिन मानसून आज अंडमान और निकोबार में पहुंचेगा।भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार,दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में 23 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने अच्छी खबर देते हुए कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज दक्षिणी अंडमान सागर,दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में जाने की संभावना है।

इससे भारी बारिश होने की संभावना है।इसमें आगे कहा गया है कि एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण आंतरिक तमिलनाडु में और उसके आसपास निचले और मध्य-क्षोभमंडल स्तर पर स्थित है।

आईएमडी के मुताबिक,तमिलनाडु,पुडुचेरी, केरल, लक्षद्वीप में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

यह भी पढे : Monsoon Update Tomorrow : मानसून आने का इंतजार हुआ खत्म,कल भारत मे दस्तक देने वाला है मानसून

तटीय आंध्र प्रदेश,यनम,तेलंगाना,रायलसीमा,दक्षिण कर्नाटक में अगले 7 दिनों के दौरान गरज,बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी ।

यह भी पढे :Monsoon Update : मानसून आने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए Good News,कल भारत मे दस्तक देने वाला है मानसून

आईएमडी ने आज से 22 मई तक तटीय कर्नाटक,आंध्र प्रदेश,रायलसीमा,लक्षद्वीप में भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button