Monsoon Update Uttar Bharat : उत्तर भारत में मॉनसून के दस्तक देते ही मौसम हुआ सुहावना,जानिए आज कहा कहा होगी भारी बारिश
उत्तर भारत में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई राज्यों में मानसून के दस्तक देने के बाद मौसम विभाग ने उत्तर भारत में तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Monsoon Update Uttar Bharat : उत्तर भारत में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई राज्यों में मानसून के दस्तक देने के बाद मौसम विभाग ने उत्तर भारत में तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों में उत्तर भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज से पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में उत्तर भारत में कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई।जिससे मौसम सुहावना हो गया है।Monsoon Update Uttar Bharat
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, राजस्थान ,हरियाणा , पंजाब , हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, दक्षिण गुजरात, दक्षिण तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में आज से 3 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।Monsoon Update Uttar Bharat

अगले पांच दिनों के दौरान केरल, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, कोंकण ,महाराष्ट्र ,मराठवाड़ा, रायलसीमा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज गरजना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों मे दस्तक दे चुका है।Monsoon Update Uttar Bharat

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 से 3 दिनों में राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब , पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।




































