Weather

Monsoon Update : मानसून आने का इंतजार कर रहे किसानों के लिए Good News,कल भारत मे दस्तक देने वाला है मानसून

चिलचिलाती गर्मी के बीच लोग मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मानसून को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है।कल भारत मे मानसून आने वाला है।

Monsoon Update : चिलचिलाती गर्मी के बीच लोग मानसून आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मानसून को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है।कल भारत मे मानसून आने वाला है।

इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि मानसून 31 मई को केरल में प्रवेश करेगा। इसके बाद से यह धीरे-धीरे दूसरे राज्यों की ओर जाएगा।

20 जून के आसपास उत्तर प्रदेश में मानसून आने की उम्मीद है। कल अंडमान और निकोबार मे दक्षिण-पश्चिम मानसून दे सकता है।

उत्तर भारत में यूपी,दिल्ली समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है।दिल्ली में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

बंगाल में मानसून के प्रवेश की संभावना पर मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है।मौसम विभाग के मुताबिक,जून के पहले सप्ताह के अंत या दूसरे सप्ताह की शुरुआत तक मानसून बंगाल में प्रवेश करेगा।

यह भी पढे :Heat Wave Alert : दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और राजस्थान से लेकर हरियाणा और पंजाब तक गर्मी दिखा रही अपना रुद्र रूप,जानिए गर्मी से कब मिलेगा छुटकारा

मॉनसून भी जल्द ही बिहार में दस्तक देने वाला है।इस साल मानसून 13 से 18 जून के बीच बिहार में प्रवेश करेगा।इस बार सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है।

यह भी पढे :Heat Wave Alert Today : उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में कल भीषण गर्मी ने दिखाया अपना रुद्र रूप,जानिए आज के मौसम का हाल

मॉनसून कल अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के द्वीपों तक पहुंचने की उम्मीद है।तीन से पांच सप्ताह में ला-नीना की स्थिति विकसित होने की उम्मीद है।इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button