Monsoon Weather 27 July 2024 : भारत के अधिकतर राज्यों में फिर से सक्रिय हुआ मॉनसून, आज सुबह से हो रही बारिश
मौसम विभाग ने भारत के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है। मॉनसून फिर से रफ्तार पकड़ चुका है। जिसके कारण आज सुबह भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।

Monsoon Weather 27 July 2024 : भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है। मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति में है। जिस कारण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है।Monsoon Weather 27 July 2024
मौसम विभाग ने भारत के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका जताई है। मॉनसून फिर से रफ्तार पकड़ चुका है। जिसके कारण आज सुबह भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।Monsoon Weather 27 July 2024
मौसम विभाग के अनुसार, 30 जुलाई तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान है।
अगले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कोंकण, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम, त्रिपुरा, गुजरात और गोवा में बारिश होने की संभावना है।