Monsoon Weather Today : मॉनसून ने रफ्तार पकड़कर निर्धारित समय से 6 दिन पहले ही पूरे भारत में दी दस्तक, झमाझम बारिश का नया दौर शुरू
मॉनसून ने रफ्तार पकड़कर निर्धारित समय से 6 दिन पहले ही पूरे भारत में दस्तक दे दी है । आमतौर पर मॉनसून 8 जुलाई तक पूरे भारत में दस्तक देता है।

Monsoon Weather Today : मॉनसून ने रफ्तार पकड़कर निर्धारित समय से 6 दिन पहले ही पूरे भारत में दस्तक दे दी है। आमतौर पर मॉनसून 8 जुलाई तक पूरे भारत में दस्तक देता है। कल शाम को मॉनसून ने राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के बचे हिस्सों में भी दस्तक दे दी है।
दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में कल शाम को हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिला दी है। दिल्ली-एनसीआर मे आज सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड और हिमाचल में अच्छी बारिश हुई है।
जहां तक हिमाचल प्रदेश के मौसम की बात है तो आज से 7 जुलाई तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढे : Monsoon Rain Alert : आज से 7 जुलाई तक इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, चिलचिलाती गर्मी होने वाली है छुमंत्र
मध्य प्रदेश पर मानसून मेहरबान है। मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। भोपाल में भी रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है। जिससे चिलचिलाती गर्मी छुमंत्र हो गए है।
दिल्ली में बदलते मौसम का असर हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ पर भी पड़ता नजर आ रहा है । 7 जुलाई तक हरियाणा और पंजाब में गरज के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इस बीच कुछ जगहों पर मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।