Weather

Pre Monsoon Update Haryana : हरियाणा में आज दोहपर बाद प्री मानसून से होगी हल्की बारिश,कल हरियाणा में दस्तक देगा मॉनसून

हरियाणा में आज दोहपर बाद प्री मानसून से हल्की बारिश होगी,कल हरियाणा में मॉनसून दस्तक देगा

Pre Monsoon Update Haryana : हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, एनसीआर दिल्ली में पिछले 3 से 4 दिनों से प्री-मॉनसून गतिविधियां देखी जा रही हैं। जिसके कारण मौसम बदल गया है और पूरे क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है।

प्री-मॉनसून गतिविधियां हरियाणा एनसीआर दिल्ली में विशेषकर दक्षिणी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर और मध्य हरियाणा के झज्जर,रोहतक, भिवानी में देखी जाएंगी।

Pre Monsoon Update Haryana

कल से मानसून धीरे-धीरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली पहुंच जाएगा। मानसून 1 या 2 जुलाई तक हरियाणा के अधिकांश राज्यों मे फैल जाएगा। भारतीय मौसम विभाग ने पूरे हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।Pre Monsoon Update Haryana

Pre Monsoon Update Haryana

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के उत्तरी हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। 28 और 29 जून को हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में कुछ जगहों पर भारी बारिश देखने को मिलेगी।

यह भी पढे : Monsoon Update 2024 : उत्तर भारत के इन राज्यों में आज दोहपर तक दस्तक देगा मॉनसून, 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ होगी झमाझम बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मानसून की दोनों शाखाओं से पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के टकराने से हरियाणा, राजस्थान, एनसीआर दिल्ली में प्री-मानसून की गतिविधियां देखी गईं।Pre Monsoon Update Haryana

Pre Monsoon Update Haryana

आने वाले समय में धीरे-धीरे हरियाणा के अन्य जिलों में भी प्री मॉनसून गतिविधियां देखी जा सकती है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर लगातार आर्द्र हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button