Weather

Pure Bharat Me Mansoon Kab Aaega : भारत के इन राज्यों में तय समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून,IMD ने इन राज्यों मे आज भारी बारिश का किया जारी अलर्ट

उत्तर भारत मे लोग गर्मी से बेहाल है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अभी कुछ दिनों तक गर्मी का कहर जारी रह सकता है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 18 जून के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Pure Bharat Me Mansoon Kab Aaega : भारत में मॉनसून आ चुका है और भारत के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। हरियाणा,राजस्थान ,उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली समेत कुछ राज्य अभी भी ऐसे हैं, जहां गर्मी और लू का कहर जारी है।

उत्तर भारत मे लोग गर्मी से बेहाल है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अभी कुछ दिनों तक गर्मी का कहर जारी रह सकता है। उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 18 जून के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Pure Bharat Me Mansoon Kab Aaega

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून भारत के कुछ अन्य हिस्सों में चला गया है।अगले 5 से 6 दिनों में मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों,बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने हरियाणा,राजस्थान, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में चिलचिलाती लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Pure Bharat Me Mansoon Kab Aaega

आईएमडी ने 18 और 19 जून को हरियाणा,राजस्थान,पंजाब और दिल्ली में आसमान साफ ​​रहने, भारी से भीषण लू की स्थिति,30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और दिन के दौरान कभी-कभी बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है।

यह भी पढे :Monsoon 2024 Update : उत्तर भारत के लोगों को जल्द मिलने वाली है चिलचिलाती गर्मी से राहत, जल्द सक्रिय होंने वाला है मॉनसून

आईएमडी के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश होंने की संभावना है।

अगले सात दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Pure Bharat Me Mansoon Kab Aaega

मौसम विभाग ने कहा कि केरल और तेलंगाना के कुछ राज्यों मे आज बारिश होने की संभावना है। कल पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button