Thunderstorm Alert : आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान हरियाणा, राजस्थान,पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट किया जारी, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
आईएमडी ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान हरियाणा,राजस्थान,पंजाब ,मेघालय,नागालैंड, मणिपुर,सिक्किम,मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
![Thunderstorm Alert](https://dharataltimes.com/wp-content/uploads/2024/05/Thunderstorm-Alert.jpg)
Thunderstorm Alert : भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है।उत्तर-पूर्वी असम और हिमालयी पश्चिम बंगाल और निचले क्षोभमंडल स्तर पर अलग-अलग चक्रवाती परिसंचरण के कारण 6 से 9 मई को बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्व भारत तक तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार,अगले कुछ दिनों में हरियाणा, राजस्थान,पंजाब ,उत्तर प्रदेश,असम, सिक्किम और मणिपुर समेत कई राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
आईएमडी ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान हरियाणा,राजस्थान,पंजाब ,मेघालय,नागालैंड, मणिपुर,सिक्किम,मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
इस दौरान हवा की गति 40 से 50 KM प्रति घंटे की हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 6 से 9 मई को हरियाणा, राजस्थान,पंजाब,नागालैंड,मणिपुर,मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर बहुत भारी वर्षा होने की उम्मीद है।
पश्चिमी विक्षोभ को निचले क्षोभमंडल स्तर पर ईरान और निकटवर्ती अफगानिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है।
6 से 9 मई को हरियाणा, राजस्थान,पंजाब,जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
हरियाणा, राजस्थान,पंजाब में भी आज अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की उम्मीदहै।उत्तर प्रदेश, दक्षिणी राजस्थान और हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली में भी तेज़ सतही हवाएँ चलने की उम्मीद है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे हो सकती है।