Weather

Weather Alert:पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से हरियाणा और पंजाब का तापमान गिरा,

पंजाब और हरियाणा में तेज हवाएं चलने से लोगों को कंपकंपी महसूस हो रही है।

Weather Alert :पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में सर्दी बढ़ रही है।लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से निकल रहे हैं।राजधानी दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है।

यूपी,पंजाब और हरियाणा में तेज हवाएं चलने से लोगों को कंपकंपी महसूस हो रही है।मौसम विभाग ने आज उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है।

अगले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां होने की उम्मीद है।अगले 48 घंटों में नागालैंड,मणिपुर,मिजोरम,त्रिपुरा,मेघालय और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है।

अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।इसके अलावा झारखंड, बिहार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश,पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।छत्तीसगढ़,ओडिशा,पूर्वी मध्य प्रदेश,आंध्र प्रदेश,केरल,तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश होने की भविष्यवाणी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button