Weather Alert : मौसम फिर लेगा एक बार करवट,आज इन राज्यों मे होगी भारी बारिश
1 नवंबर से हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की आशंका है।

Weather Alert : आज अक्टूबर का आखिरी दिन है और आमतौर पर इस समय तक उत्तर भारत में सर्दी शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार लोगों को ज्यादा ठंड महसूस नहीं हो रही है।
दक्षिणी राज्यों में तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश जारी है।आईएमडी ने अगले 24 घंटों में कर्नाटक, तमिलनाडु,और केरल में कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
1 नवंबर से हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की आशंका है।आईएमडी के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। यूपी और उत्तराखंड में तापमान गिरा।
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र में आज मौसम शुष्क रहेगा।
उत्तर पूर्व के राज्यों मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भी उम्मीद नवंबर से जम्मू-कश्मीर, लेह और लद्दाख के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भी बर्फबारी की उम्मीद है।