Weather Alert Today 17 July 2024 : आज शाम को उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
आज शाम को उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले 2 से 3 दिनों तक मौसम करवट बदलता रहेगा।

Weather Alert Today 17 July 2024 : हरियाणा समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी से परेशान लोगो के लिए अच्छी खबर यह है की मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जिस कारण बारिश होने की संभावना बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून ट्रफ लाइन दिल्ली के पास से गुजर रही है। जिस कारण उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है।
उत्तर भारत में झमाझम बारिश होने के बाद मानसून थोड़ा कमजोर पड़ गया था। जिस कारण चिलचिलाती गर्मी ने सभी के पसीने छुड़ा दिए थे। अब मॉनसून फिर से सक्रिय हो रहा है जिस कारण मौसम तेजी से करवट ले रहा है।
आज दिन भर आसमान में काले बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। जिस कारण कभी तेज धूप खिलेगी तो कभी मौसम ठंडा रहेगा। आज शाम को उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों मे रिमझिम बारिश होने की संभावना है।Weather Alert Today 17 July 2024
आज शाम को उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले 2 से 3 दिनों तक मौसम करवट बदलता रहेगा।