Weather
Weather Alert Today : झमाझम बारिश होने से बदला उत्तर भारत का मौसम, जानिए आज कहा कहा होगी बारिश
उत्तर भारत में रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत में भारी बारिश होने की आशंका है।
![Weather Alert Today](https://dharataltimes.com/wp-content/uploads/2024/07/Weather-Alert-Today-3.jpg)
Weather Alert Today : भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे लोगों को चिलचिलाती लू से राहत मिली है।
उत्तर भारत में रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर भारत में भारी बारिश होने की आशंका है।
यह भी पढे : Monsoon Rain Alert 5 July : भारी बारिश के लिए तैयार हो जाएं भारत के ये राज्य, आज भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम और मेघालय में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ेगा। इन राज्यों में रहने वाले लोगों को ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है।
मौसम विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।