Weather

Weather Today:हरियाणा-पंजाब मे आज सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ,होगी रिमझिम बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज हरियाणा में मौसम फिर बदलने की संभावना है।

Weather Today:दिसंबर शुरू होते ही हरियाणा और पंजाब में ठंड का मौसम धीरे-धीरे खराब होता जा रहा है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज हरियाणा में मौसम फिर बदलने की संभावना है।

हरियाणा और पंजाब में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।सुबह और शाम के समय कोहरे की सफेद चादर छा गई है,जिससे दृश्यता कम हो गई है।कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मौसम में बदलाव के कारण दोनों क्षेत्रों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार आज से मौसम फिर बदलने की संभावना है।आज ओर कल बादल छाए रहने और हवाएं चलने की संभावना है।हाल ही में राज्य के कई जिलों में हुई बारिश के बाद से तापमान में गिरावट आई है।मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंशिक बारिश के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक,पंजाब में आज धूप रहेगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे।मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भारी ठंड का अलर्ट जारी किया है।बढ़ती धुंध को लेकर पुलिस प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button