Weather

Western Disturbance Active Haryana : हरियाणा मे आज सक्रिय होगा एक ओर नया पश्चिमी विक्षोभ, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज होगी प्री मॉनसून की गतिविधियाँ

आज सुबह उत्तरी पर्वतीय इलाकों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है।कल प्री-मानसून गतिविधियों के कारण उत्तरी,दक्षिणी और दक्षिणपूर्वी जिलों में हल्की बारिश हुई थी।

Western Disturbance Active Haryana : आज सुबह उत्तरी पर्वतीय इलाकों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। 24 से 26 जून के बीच हरियाणा के दक्षिणी और दक्षिणपूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना है। कल प्री-मानसून गतिविधियों के कारण उत्तरी,दक्षिणी और दक्षिणपूर्वी जिलों में हल्की बारिश हुई थी।

मौसम विज्ञानी डाॅ. चंद्रमोहन ने कहा कि नम हवाओं के आने और गर्मी के कारण कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण कल हरियाणा के फरीदाबाद,गुरुग्राम,रोहतक और यमुनानगर जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की हल्की बारिश हुई थी।

Western Disturbance Active Haryana

आर्द्र हवाओं से तापमान तो ज्यादा नहीं बढ़ा,लेकिन इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पूरे हरियाणा में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और प्री-मानसून गतिविधियां देखी जाएंगी।

यह भी पढे : Monsoon 2024 Update : उत्तर भारत को जल्द मिलने वाली है चिलचिलाती गर्मी से राहत, उत्तर भारत मे जल्द दस्तक देने वाला है मानसून

आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने वाला है। महेंद्रगढ़,रेवाडी,झज्जर,गुरुग्राम,नूंह,पलवल,फरीदाबाद,रोहतक और सोनीपत में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Western Disturbance Active Haryana

हरियाणा में सिरसा,फतेहाबाद,हिसार,जिंद,यमुनानगर,पंचकुला,अंबाला,कुरूक्षेत्र,कैथल,करनाल,भिवानी और चरखी दादरी में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

यह भी पढे : Monsoon 2024 Alert : अगले 3 से 4 दिनों में मॉनसून से इन राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया मानसून आगमन का रूट मैप

साथ ही नमी भरी हवाओं के कारण अभी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना होगा। मानसून 28 जून तक हरियाणा,राजस्थान, पंजाब,एनसीआर और दिल्ली मे दस्तक देने की संभावना है।

Western Disturbance Active Haryana

अबकी बार मानसून में उत्तर भारत मे भारी बारिश देखने को मिलेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि मानसून टर्फ लाइन के लगातार हरियाणा,राजस्थान,एनसीआर और दिल्ली से होकर गुजरने की संभावना है,जिससे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों से नमी भरी हवाओं के कारण भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button