Weather
Western Disturbance Haryana : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंने से हरियाणा,राजस्थान और पंजाब मे आज शाम को होंने वाली है रिमझिम बारिश,
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंने के कारण आज भी हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होंने वाली है।
Western Disturbance Haryana : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंने के कारण आज भी हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होंने वाली है। बारिश होंने से दिन का तापमान गिर गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार,अगले दो दिनों तक हरियाणा,राजस्थान और पंजाब में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।इसके बाद तापमान फिर से बढ़ेगा। भारतीय मौसम विभाग ने इस संबंध में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।
पूर्वी पाकिस्तान, उत्तरी राजस्थान और दक्षिणी पंजाब पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और बादल छाये हुए हैं जल्द बारिश होंने वाली है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल सुबह हिसार, सिरसा, फतेहाबाद,जिंद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत,पानीपत, कैथल, कुरूक्षेत्र, अंबाला और पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं और गरजना के साथ बारिश हुई।