डबवाली से पानीपत तक बनेगा 300 KM लंबा फोरलेन हाईवे
हरियाणा-पंजाब सीमा पर डबवाली से पानीपत तक फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा
300 KM लंबा फोरलेन हाईवे हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और करनाल से होकर गुजरेगा
फिलहाल सिरसा से पानीपत तक कोई सीधा हाईवे नहीं है
इस फोरलेन हाईवे के बनने से डबवाली से पानीपत तक का सफर आसान हो जाएगा
डबवाली पंजाब और राजस्थान की सीमा पर हरियाणा के सिरसा जिले का आखिरी छोर है
राजस्थान और पंजाब से पानीपत तक कोई सीधा हाईवे नहीं था
दुष्यंत चौटाला के ड्रीम प्रोजेक्ट से करीबन हरियाणा के 14 शहरों को बेनीफिट मिलेगा
यह फोरलेन हाईवे डबवाली को सीधे पानीपत शहर से जोड़ेगा