हरियाणा के डबवाली से पानीपत तक बनेगा नया 300 KM लंबा फोरलेन हाईवे

हरियाणा-पंजाब सीमा पर डबवाली से पानीपत तक फोरलेन हाईवे बनाया जाना है

300 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और करनाल शहर के बीचों-बीच से होकर गुजरेगा

दुष्यन्त सिंह चौटाला बेहतर परिवहन व्यवस्था खासकर शहरी इलाकों को सड़कों से जोड़कर विकास को गति देना चाहते हैं

हरियाणा में विकास को गति देने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए सिरसा के डबवाली से पानीपत तक Fourlane Highway का निर्माण कराना चाहते हैं

फिलहाल सिरसा से पानीपत तक अभी कोई सीधी सड़क कनेक्टिविटी नहीं है

इस फोरलेन हाईवे के बनने से डबवाली से पानीपत तक का सफर करना आसान होने वाला है