हरियाणा और राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश ने दी दस्तक

बारिश होने से बदला मौसम का मिजाज

प्री-मॉनसून बारिश ने हरियाणा और राजस्थान में एक महीने से ज्यादा समय से पड़ रही भीषण गर्मी पर लगाम लगा दी है

अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकुला सहित हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई,जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई

मौसम विभाग ने हरियाणा के नौ जिलों और राजस्थान के 15 जिलों में बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी कर रखा है

प्री-मानसून बारिश से राहत के बीच हरियाणा के कई जिलों में तापमान एक महीने से अधिक समय से 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा था

मौसम विभाग के अनुसार, कल भी हरियाणा और राजस्थान का मौसम ऐसा ही बना रहेगा